जानकारी के मुताबिक, हरियाणा रोडवेज ने गुरुग्राम डिपो से नई बस सेवा का ट्रायल शुरू किया है, जो अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) से होकर चलेगी। इस नए रूट के जरिए दिल्ली के भारी जाम से बचते हुए यात्रियों का समय बच जाएगा। Haryana Roadways
नए रूट में..
मिली जानकारी के अनुसार, पहले गुरुग्राम से चंडीगढ़ और पंचकूला के लिए रोडवेज बसें दिल्ली एयरपोर्ट और ISBT होते हुए जाती थीं। इसमें लगभग 7 से 8 घंटे का समय लग जाता था। लेकिन अब यह नई बस पानीपत होते हुए चंडीगढ़ जाएगी। जानकारी के मुताबिक, UER-2 के उद्घाटन के बाद, रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा और तेज़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए इस रूट पर बस सेवा शुरू की है। अनुमानित समय के अनुसार, अब यह यात्रा केवल 6 घंटे में पूरी होगी। Haryana Roadways
संचालन और समय?
जानकारी के मुताबिक, बस प्रतिदिन सुबह 9:15 बजे गुरुग्राम से चलेगी। इस रूट पर किराया ₹327 रुपये निर्धारित किया गया है। यदि ट्रायल सफल रहता है और यात्री संख्या अधिक रहती है, तो इस रूट पर अधिक बसों का संचालन भी किया जाएगा। Haryana Roadways
मिली जानकारी के अनुसार, ऋतु शर्मा, TM, रोडवेज डिपो, गुरुग्राम ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पहली बार UER-2 रूट से साधारण बस का संचालन किया गया है। जानकारी के मुताबिक, इससे यात्रियों का लगभग एक घंटे का समय बचेगा। शुक्रवार से इस बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया है।
