Haryana: USDT में ट्रेडिंग के नाम पर बड़ी ठगी, 2 बैंक कर्मचारी सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
श्री प्रियान्शु दिवान HPS, सहायक पुलिस आयुक्त साईबर अपराध, गुरुग्राम के नेतृत्व में निरीक्षक नवीन कुमार, प्रबन्धक थाना साईबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम की पुलिस टीम के कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग की वारदात को अन्जाम देने में संलिप्त 02 बैंक कर्मचारी सहित कुल 03 आरोपियों को दिल्ली से काबू करने में सफलता हासिल की, जिनकी पहचान *1. पिंटू कुमार (उम्र-30 वर्ष) निवासी गांव पच्चो, जिला हाथरस (उत्तर-प्रदेश), 2. रोहित (उम्र-30 वर्ष, शिक्षा एम.बी.ए.) निवासी आवास विकास कालोनी, जिला हाथरस (उत्तर-प्रदेश) व 3. उमंग गुप्ता (उम्र-26 वर्ष, शिक्षा-एबीबीए) निवासी धर्म कुंज, जिला हाथरस (उत्तर-प्रदेश)* के रुप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी पिंटू को दिनांक 05.02.2026 को हाथरस, उत्तर-प्रदेश से तथा आरोपी रोहित व उमंग को दिनांक 07.02.2026 को उत्तर-प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त अभियोग में ठगी गई राशि में से 50 लाख रुपए दिनेश इंटरप्राइजेज नाम की फर्म में ट्रांसफर हुए थे। यह फर्म आरोपी दिनेश कुमार के नाम पर थी। इस फर्म के बैंक खाता को आरोपी दिनेश ने आरोपी अंकुल व पिंटू को 30 हजार रूपये में बेचा था, यही बैंक खाता आरोपी पिंटू व अंकुल ने आगे 08 लाख रुपयों में किसी अन्य व्यक्ति को बेचा था। यह बैंक खाता आरोपी अंकुल व पिंटू ने अपने साथी आरोपी दिनेश के साथ मिलकर उपरोक्त आरोपी उमंग गुप्ता (सेल्स एक्जीक्यूटिव) व रोहित (ब्रांच सेल्स मैनेजर) के माध्यम से फर्जी तरीके से खुलवाया था।
आरोपी उमंग ने बताया कि यह एक्सिस बैंक की हाथरस ब्रांच में सेल्स एक्जीक्यूटिव के पद पर पिछले 03 साल से काम कर रहा है व आरोपी रोहित ने बताया कि वह पिछले 06 साल से उपरोक्त एक्सिस बैंक शाखा हाथरस में ब्रांच सेल्स मैनेजर के पद पर कार्य कर रहा है। आरोपियों ने आरोपी दिनेश का फर्जी फर्म बैंक खाता खोला था जिसमें बदले आरोपी पिंटू के माध्यम से आरोपी उमंग को 01 लाख रूपये तथा आरोपी रोहित को 02 लाख रुपये मिले थे। आरोपियों द्वारा फर्जी तरीके से अन्य बैंक खाते भी खोले गए थे।
पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में उपरोक्त आरोपियों सहित कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा उपरोक्त आरोपी पिंटू को 04 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड के बाद व आरोपी उमंग व रोहित को आज दिनांक 08.02.2026 को माननीय अदालत में किया जाएगा। अभियोग का अनुसंधान जारी है।
