Haryana: हरियाणा में इस भर्ती के पैटर्न में बड़ा बदलाव, HSSC ने जारी किया लेटर
मिली जानकारी के अनुसार, अब कुल पदों की संख्या 1456 निर्धारित की गई है, जिसमें अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार नई सीटों का बंटवारा किया गया है। सामान्य वर्ग में 582 पद, अनुसूचित जाति (SC( 285 पद, BCA 228 पद, BCB: 155 पद और EWS के तहत 146 पदों का प्रावधान किया गया है। Haryana News
HSSC का लेटर...

रिजर्वेशन
जानकारी के मुताबिक, एक्स सर्विसमैन (ESM) के लिए भी अलग से आरक्षण तय किया गया है, जिसमें Gen, SC, BCA और BCB कैटेगरी के अनुसार पद शामिल हैं। PWD (दिव्यांग) के लिए 4% आरक्षण के तहत कुल 58 पद निर्धारित किए गए हैं, जो अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित हैं। इसमें ध्यान देने वाली बात सिर्फ यह है कि भर्ती से जुड़े बाकी सभी नियम और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेगी। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह की ओर से उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपडेटेड जानकारी के अनुसार अपनी तैयारी और डॉक्यूमेंटेशन सुनिश्चित करें।
