Haryana: हरियाणा में ACB की भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, गुरुग्राम नगर निगम के हेल्पर को रिश्वत लेते पकड़ा

 
ACB takes major action against corruption in Haryana
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने नगर निगम के एक हेल्पर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के मुताबिक, आरोपी हेल्पर शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपिल कुमार निवासी गांव पलड़ा, थाना बादशाहपुर के रूप में हुई है। वह नगर निगम गुरुग्राम में हेल्पर के पद पर कार्यरत है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने ACB को दी शिकायत में बताया कि आरोपी उसके घर के निर्माण कार्य को न रुकवाने के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। जानकारी के मुताबिक, बातचीत के बाद सौदा 40 हजार रुपये में तय हुआ।

रिश्वत के रुपए बरामद

जानकारी के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद ACB गुरुग्राम की टीम ने योजना बनाकर ट्रैप लगाया। शिकायतकर्ता को तय रकम देकर आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने 40 हजार रुपए रिश्वत की रकम ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे नगर निगम कार्यालय के बाहर रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 40 हजार रुपए की रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में ACB गुरुग्राम थाना मे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। ACB अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से साफ है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।