Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, मार्केटिंग बोर्ड अकाउंटेंट 23 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

 
Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, मार्केटिंग बोर्ड अकाउंटेंट 23 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पंचकूला में ACB की टीम ने मार्केटिंग बोर्ड का डिविजनल अकाउंटेंट को 23 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी को उसके कार्यालय में ही पीड़ित ने रिश्वत दी, जिसके तुरंत बाद ACB की टीम ने उसे दबोच लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, पंचकूला के सेक्टर-27 में रहने वाले हेमंत शर्मा ने ACB को शिकायत देते हुए बताया कि उसने पंचकूला के रायपुर रानी ब्लॉक में एक इंटरलॉक टाइल से सड़क का निर्माण किया था। जिसका 17 लाख रुपए का बिल बकाया था। डिविजनल अकाउंटेंट हरदेव सिंह उसके बिलों को पास नहीं कर रहा है। Haryana News

28 हजार मांगे

जानकारी के मुताबिक, बिलों को पास करवाने के लिए मार्केटिंग बोर्ड अकाउंटेंट हरदेव से मुलाकात की थी। उसे पास करने के एवज में आरोपी ने 28 हजार रुपए मांगे थे। जिसमें से 5 हजार रुपए वह आरोपी को दे चुका था। मिली जानकारी के अनुसार, इसकी शिकायत उसने ACB को दी। पीड़ित की शिकायत पर ACB की टीम ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए एक टीम का गठन किया। Haryana News

रिश्वत लेते गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, DSP जुगल किशोर के नेतृत्व में टीम ने पीड़ित को 23 हजार रुपए की राशि देकर भेजा। आरोपी ने जैसे ही 23 हजार रुपए की रिश्त के तौर पर ली, तभी टीम ने मौके पर छापा मारकर पकड़ लिया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, आरोपी के पास से ACB की टीम ने रिश्वत की रकम को बरामद कर लिया है। फिलहाल, ACB की टीम आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।