Haryana: हरियाणा में ACB की फर्जी NCC प्रमाण-पत्र मामले में बड़ी कार्रवाई, अहीर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल को किया गिरफ्तार

 
Haryana: हरियाणा में ACB की फर्जी NCC प्रमाण-पत्र मामले में बड़ी कार्रवाई, अहीर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल को किया गिरफ्तार
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के रेवाड़ी में ACB ने फर्जी NCC प्रमाण पत्र मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ACB ने अहीर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. OS यादव को गिरफ्तार कर लिया है। अहीर कॉलेज की संचालन समिति के केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह प्रधान हैं। भ्रष्टाचार सहित विभिन्न धाराओं के तहत ACB ने केस दर्ज कर कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार, अहीर कॉलेज ने 12वीं फेल हेमंत कुमार को अहीर कॉलेज का छात्र दिखाकर NCC का प्रमाणपत्र जारी कर दिया। हेमंत कुमार उस समय हिसार के एक पॉलिटेक्निक का छात्र था। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, हेमंत को भी ACB गिरफ्तार कर चुकी है। अब ACB की नजर अहीर कॉलेज के तत्कालीन NCC ऑफिसर प्रो. धीरज सांगवान और फर्जी NCC प्रमाणपत्र पाने वाले दूसरे लाभार्थियों की गिरफ्तारी पर रहेगी।

ऐसे उजागर किया था मामला

मिली जानकारी के अनुसार, अहीर कॉलेज में फर्जी NCC प्रमाणपत्र का मामला 2010-12 के बीच सामने आया था। कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. गजेंद्र यादव ने इसे उजागर किया था। जांच में नामांकन पत्रों में छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद ACB ने 9 सितंबर 2025 को केस दर्ज किया था। जिसमें कॉलेज के तत्कालीन प्रिंसिपल डॉ. RK यादव, तत्कालीन NCC ऑफिसर धीरज सांगवान सहित पांच अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। Haryana News

Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINDI NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा

खारिज हो चुकी जमानत

जानकारी के मुताबिक, केस दर्ज होने के बाद तत्कालीन प्राचार्य डॉ. OS यादव व NCC अधिकारी प्रो. धीरज सांगवान ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी। जिसे हाईकोर्ट ने खारिज करते हुए कहा था कि फर्जी NCC प्रमाण पत्रों ने जनता के भरोसे को ठेस पहुंची है। इसका असर प्रवेश के साथ सार्वजनिक सेवाओं और रोजगार पर भी असर पड़ेगा। इस मामले में आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ आवश्यक है। Haryana News

Haryana: हरियाणा में ACB की फर्जी NCC प्रमाण-पत्र मामले में बड़ी कार्रवाई, अहीर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल को किया गिरफ्तार

सर्टिफिकेट जारी किया

मिली जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार BCA विभाग में सहायक प्रोफेसर थे। उन्हें NCC कैडेट की (HAR/SD/2010/24092) देकर प्रमाण पत्र जारी कर दिया। NCC ऑफिसर धीरज सांगवान के भाई आशीष सांगवान को भी ऐसे ही प्रमाणपत्र जारी किया गया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में एक कॉलेज के नियमित छात्र उत्तम सिंह को अहीर कॉलेज का छात्र दिखाकर कैडेट की (HAR/SD/2010/24094) ID पर प्रमाणपत्र दिया गया। उत्तम सिंह रिश्ते में NCC ऑफिसर को साला बताया गया था। NCC अधिकारी के नजदीकी रिश्तेदार जसबीर सिंह (HAR/SD/2010/24096) और 12वीं पास हेमंत को अहीर कॉलेज का छात्र दिखाकर NCC का नकली प्रमाणपत्र जारी करने के आरोप लगे थे।