Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, सब इंस्पेक्टर को ₹7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

 
Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, सब इंस्पेक्टर को ₹7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज रविवार को हरियाणा के सिरसा ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिसार के HTM थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर नेहरा सिंह को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है। दोपहर करीब 3 बजे इंस्पेक्टर सत्यवान के नेतृत्व में ये पूरी कार्रवाई की गई। ACB की टीम ने मौके से रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली है।

जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि SI नेहरा सिंह ने थाने में दर्ज एक मामले में आरोपी पक्ष को फायदा पहुंचाने के बदले रिश्वत की मांग की थी। इस पर शिवनगर निवासी सोमनाथ ने ACB में शिकायत दी। मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने जाल बिछाया और जैसे ही SI ने पैसे जेब में डाले, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। फिलहाल ACB टीम मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, ACB अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस मामले में कोई अन्य पुलिसकर्मी या व्यक्ति भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और ACB ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।