Haryana: हरियाणा में बड़ा हादसा! पिता के सामने नहर में डूबे दोनों बेटे, जानें कैसे  

 
Both Sons Drown in Canal Right in Front of Their Father
Haryana: हरियाणा के जींद जिले के नरवाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। वीरवार शाम नवरात्रि पूजा समाप्त होने के बाद दो बच्चे अपने पिता के साथ गुरथली रोड स्थित नहर पर पूजा सामग्री विसर्जित करने गए थे। इसी दौरान एक बच्चे का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव वाली नहर में गिरकर डूबने लगा। अपने भाई को बचाने के लिए दूसरे बच्चे ने भी तुरंत नहर में छलांग लगा दी, लेकिन तेज बहाव के कारण वह भी बह गया। पिता ने शोर मचाकर मदद की कोशिश की, लेकिन जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, दोनों बच्चे नहर में डूब चुके थे।

घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों का सर्च अभियान शुरू किया। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि राजस्थान का रहने वाला राजेश फिलहाल प्रेम नगर कॉलोनी नरवाना में अपने परिवार के साथ रह रहा है। वीरवार शाम को दुर्गा अष्टमी की पूजा सम्पन्न होने के बाद अपने 2 पुत्रों 14 वर्षीय लक्की और 16 वर्षीय महेंद्र के साथ सिरसा ब्रांच नहर में पूजा सामग्री विसर्जित करने के लिए गया था। 

सदर थाना प्रभारी ने बताया कि रोहतक सुनारिया से एन.डी.आर.एफ. की टीम को बुलाया गया है और गोताखोरों को भी बुलाया जा रहा है। बच्चों को ढूंढने का अभियान जारी है।