Haryana : हैवान दामाद! पत्नी, साली और सास को उतारा मौत के घाट, लाशों के साथ किया दुष्कर्म 

 
A savage son-in-law killed his wife, sister-in-law, and mother-in-law.
Haryana : हरियाणा के पानीपत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पांच साल पहले सास की हत्या कर शव जलाने के दोषी नूरहसन उर्फ राजू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषी नूरहसन पर अपनी पहली पत्नी की हत्या का मामला अदालत में विचाराधीन है, जबकि साली की हत्या कर शव जलाने के मामले में वह आरोपमुक्त हो चुका है। पत्नी की हत्या का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है।

आजीवन कारावास के साथ ही 20 हजार लगा जुर्माना 

अतिरिक्त जिला एंव सत्र न्यायाधीश आरके मेहत्ता की अदालत ने दोषी राजू को आजीवन कारावास के साथ ही 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना न भरने पर छह महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। एडीए बलजीत सिंघल ने बताया कि जमीला की हत्या के मामले में पुलिस ने मौके से दांत समेत शरीर के कई अन्य अंग बरामद किए थे। दांत और जमीला की बेटी का डीएनए जांच के लिए लैब भेजा गया था। डीएनए में जमीला की पहचान हुई है।

इसके बाद पुलिस की ओर से जांच के दौरान एक CCTV फुटेज जुटाई गई थी। इसमें दोषी नूरहसन बाइक पर एक गठरी बांधकर जाता हुआ दिखाई देता है और कुछ समय बाद खाली आता हुआ दिखा था। सीसीटीवी फुटेज, डीएनए रिपोर्ट और मृतका जमीला की दो बेटियों की गवाही के आधार पर अदालत ने दोषी को सजा सुनाई है।

चरित्र पर शक और खूनी बदला

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, समालखा के गांव चुलकाना निवासी नूरहसन अपनी पत्नी मधु के चरित्र पर शक करता था। 4 सितंबर 2020 को पत्नी के साथ विवाद और साली मनीषा द्वारा पुलिस में शिकायत करने की धमकी के बाद नूरहसन ने बदला लेने की साजिश रची। 5 सितंबर 2020 की रात नूरहसन ने अपनी पत्नी मधु और साली मनीषा को कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां पिला दीं।

साली के शव के साथ दुष्कर्म 

जब वे बेसुध हो गईं तो उसने कुल्हाड़ी से वार कर दोनों की हत्या कर दी थी। साक्ष्य मिटाने के लिए उसने पत्नी के शव को रेल लाइन के पास जला दिया और साली के शव के साथ दुष्कर्म करने के बाद नाले में फेंक दिया था। क्रूरता का सिलसिला यहीं नहीं थमा। जब आरोपित की सास जमीला ने अपनी बेटियों के बारे में पूछताछ की तो 8 सितंबर 2020 की रात नूरहसन उसे भी समझाने के बहाने बाइक पर ले गया और रास्ते में गला दबाकर हत्या कर दी थी।

उसने अपनी सास के शव के साथ भी दरिंदगी की और पहचान छुपाने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। पुलिस ने जांच के दौरान वारदात में प्रयोग कुल्हाड़ी, खून से सना तकिया और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए थे, जो कोर्ट में दोषी को सजा दिलाने में निर्णायक साबित हुए।