हरियाणा एटीएस का नार्को-टेरर नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

 
हरियाणा एटीएस का नार्को-टेरर नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

हरियाणा एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने नार्को-टेरर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ATS की कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से हथियार, ड्रग्स और ड्रग मनी बरामद की गई है। 

जांच के दौरान सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी हथियार और नशीले पदार्थों की डिलीवरी करने के नेटवर्क से जुड़े हुए थे।  इस पूरे नेटवर्क का एक हैंडलर अमेरिका में बैठा बताया जा रहा है, जो मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है।

ATS ने कार्रवाई के दौरान जिगाना पिस्टल समेत कई अत्याधुनिक हथियार और ड्रग्स बरामद किए हैं। एजेंसी अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

साथ ही जांच एजेंसियों की नजर अब अमेरिका में बैठे कथित हैंडलर की भूमिका पर भी है। उसके साथ आरोपियों के संपर्क, हथियार और ड्रग्स की सप्लाई तथा पैसों के लेन-देन से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। ATS की इस कार्रवाई को नार्को-टेरर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।