Haryana: हरियाणा में एक और बड़े बैंक का घोटाला उजागर, 160 करोड़ के गबन का आरोप

 
Haryana: हरियाणा में एक और बड़े बैंक का घोटाला उजागर, 160 करोड़ के गबन का आरोप

Haryana: कोटक महिंद्रा बैंक ने पंचकूला नगर निगम के करीब 160 करोड रुपए का गबन किया है। एफडी के नाम पर बैंक में जमा कराई गई इस राशि को बैंक ने विभिन्न फर्जी खातों में ट्रांसफर कर दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब निगम ने 58 करोड़ रुपये की एक एफडी की मैच्योरिटी राशि अपने खाते में ट्रांसफर करने को कहा।

बैंक द्वारा दिए गए स्टेटमेंट में राशि ट्रांसफर दिखाई गई, लेकिन वास्तविक खाते में पैसा नहीं पहुंचा। जांच में पता चला कि स्टेटमेंट भी फर्जी था और रकम गायब है।

इसके बाद जब नगर निगम ने अन्य एफडी को भी मैच्योर कर खाते में ट्रांसफर करने को कहा, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि बैंक द्वारा दी गई सभी एफडी जाली थीं और खाते में कोई राशि मौजूद नहीं थी। आरोप है कि बैंक कर्मचारियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए लंबे समय तक इस गबन को छुपाए रखा।

नगर निगम ने बैंक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और सरकार को बैंक को डी-इंपैनल करने के लिए पत्र भी लिखा गया है।