Haryana: CM सैनी का बना AI अवतार, हांसी को जिला बनाने पर धुरंधर फिल्म के गाने पर नाचते हुए दिखाया
जानकारी के मुताबिक, ऐसे में एक नया AI वीडियो जारी हुआ है जिसमें CM को धुरंधर फिल्म का रहमान बनाया है और अक्षय खन्ना के अवतार में बलोच गाने पर नाचते दिखाया है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो पर लिखा है हांसी को 23वां जिला बनाने की हार्दिक शुभकमनाएं। बता दें कि हरियाणा में 9 साल बाद हांसी को 23वां जिला बनाया गया है। करीब 14 साल पुरानी मांग को CM ने हांसी की विकास रैली में घोषणा किया तो तालियां बजनी लगीं। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इतना ही नहीं विधायक से लेकर उनके परिवार वालों ने जमकर डांस भी किया था। लोगों ने आतिशबाजी कर नए जिला बनाने की घोषणा का स्वागत किया था। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, CM नायब सैनी ने मंगलवार को हांसी की विकास रैली में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर इसका नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, हांसी संभवत पहला ऐसा जिला है जिसकी दूरी दूसरे जिले महज 25 किमी दूर है। दूरी के मामले में चरखी दादरी का नंबर दूसरा है। दादरी की भिवानी से दूरी करीब 27 किमी दूर है। इसी तरह हांसी तीसरा ऐसा जिला होगा जहां महज दो विधानसभा होगी। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इसमें हांसी और नारनौंद शामिल हैं। इसके अलावा चरखी दादरी में दादरी और बाढ़डा विधानसभाएं हैं वहीं पंचकूला में पंचकूला और कालका विधानसभा आती है। अब तक हिसार विधानसभा के मामले में नंबर एक पर था। हिसार में 7 विधानसभा है। विभाजन के बाद हिसार में 5 सीटें रह जाएंगी इसमें आदमपुर, उकलाना, बरवाला, हिसार और नलवा शामिल हैं। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, नए हांसी जिले में 2 उपमंडल- हांसी व नारनौंद और तीन तहसील- हांसी, नारनौंद व बास होगी। खेड़ी चोपड़ा उपतहसील भी नए जिले का हिस्सा होगी। हांसी जिले में 97 राजस्व गांव और 110 पंचायतें शामिल रहेंगी।
