 
                                                हिसार में भी प्रदूषण का स्तर चिंताजनक है। यहां अधिकतम AQI 500 तक पहुंच गया है। हालांकि हिसार का यह आंकड़ा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आधिकारिक रूप से मापा नहीं गया, लेकिन एवरेज AQI लगभग 398 दर्ज किया गया है, जो दिल्ली के प्रदूषण स्तर के बराबर है।
हरियाणा के पांच शहर ऐसे हैं, जहां AQI 300 से ऊपर है और जिन्हें रेड जोन में शामिल किया गया है। इनमें बहादुरगढ़, सोनीपत, बल्लभगढ़, चरखी दादरी और जींद शामिल हैं। वहीं, अंबाला, फतेहाबाद, हिसार, करनाल, पलवल, सिरसा और यमुनानगर की AQI रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है।
ठंड बढ़ी, रात का तापमान 15 डिग्री तक गिरा
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा में रात का तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। नारनौल में रात का तापमान 15 डिग्री, हिसार में 16.5 डिग्री और रोहतक में सामान्य से 5 डिग्री अधिक 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि आगामी 3 नवंबर तक मौसम खुश्क बना रहेगा। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
