Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में पांच अवैध कॉलोनियों में निर्माण ध्वस्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार, ये कॉलोनियां मुबारकपुर, खेड़ा झंझरोला, सुल्तानपुर और फर्रुखनगर के राजस्व क्षेत्रों में विकसित की जा रही थीं। जैसा की बताया जा रहा है करीब 35 एकड़ जमीन पर बने निर्माण और विकास कार्य गिराए गए।
जानकारी के मुताबिक, मुबारकपुर गांव में केएमपी के पास करीब साढ़े तीन एकड़ में बन रही कॉलोनी पर कार्रवाई की गई। इसका प्रचार वरदान ग्रुप और 3एस डेवलपर्स के नाम से किया जा रहा था। यहां करीब 300 मीटर लंबी इंटरलॉक सड़क, 100 मीटर की चारदीवारी और एक कंटेनर कार्यालय हटाया गया।
इसके अलावा खेड़ा झंझरोला गांव में करीब 15 एकड़ में बन रही केपीएस फार्म्स नाम की अवैध फार्महाउस कॉलोनी पर भी कार्रवाई हुई। यहां दो फार्म हाउस और मिट्टी की सड़कों का पूरा नेटवर्क हटाया गया।
वही दूसरी और प्रशासन द्वारा सुल्तानपुर गांव में करीब दो एकड़ में बन रही कॉलोनी से कबाड़ी की दुकान हटाई गई। फर्रुखनगर के चांद नगर रोड पर करीब 15 एकड़ में बन रही दो अवैध कॉलोनियों पर भी कार्रवाई की गई।
