Haryana : हरियाणा के इस जिले में चलेंगी रोडवेज की अतिरिक्त बसें! ड्राइवर-कंडक्टरों की छुट्टियां रद्द

 
Additional roadways buses will run in this district of Haryana!
Haryana : हरियाणा रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर आई है। होली के त्योहार को देखते हुए हरियाणा रोडवेज ने बल्लभगढ़ स्थित राजा नाहर सिंह बस अड्डा से अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है। त्योहार के समय अपने घर जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती है, इसलिए यह निर्णय लिया गया है।

बल्लभगढ़ डिपो के संस्थान प्रबंधक इंस्पेक्टर जयपाल राठी ने बताया कि फरीदाबाद में कई जिलों और दूसरे राज्यों से आए श्रमिक काम करते हैं। होली पर ये सभी अपने घर लौटते हैं, जिससे बस अड्डों पर भीड़ बढ़ जाती है और सामान्य दिनों में चलने वाली बसें कम पड़ जाती हैं। इसी कारण जिन लंबे रूटों पर यात्रियों की संख्या कम रहती है, वहां की बसों को फिलहाल रोककर ज्यादा भीड़ वाले रूटों पर चलाया जाएगा।

खासकर उत्तर प्रदेश और राजस्थान की ओर जाने वाले रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। विभाग ने ड्राइवरों और कंडक्टरों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं, ताकि सभी बसें नियमित रूप से चलती रहें और यात्रियों को कोई परेशानी न हो। रोडवेज विभाग का कहना है कि त्योहार पर लोगों को सुरक्षित और सुविधा के साथ उनके घर पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।