Haryana : हरियाणा के हर जिले में बनेंगे 'आदर्श परीक्षा केंद्र', मिलेंगी ये खास सुविधाएं

 
'Ideal Examination Centre' to be set up in every district of Haryana
Haryana : हरियाणा के युवाओं के लिए एक अछि खबर आई है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रदेश के सभी 23 जिलों में करीब 90 ‘आदर्श परीक्षा केंद्र’ स्थापित किए जाएंगे। इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं को निष्पक्ष, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराना है। HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया इन आदर्श परीक्षा केंद्रों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 

CCTV की होगी निगरानी

प्रत्येक केंद्र पर CCTV कैमरों की निगरानी, बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली, सुरक्षित प्रश्नपत्र वितरण व्यवस्था, पर्याप्त बैठने की सुविधा, पेयजल और स्वच्छ शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इसके अलावा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी, ताकि वे बिना किसी असुविधा के परीक्षा दे सकें।

'Ideal Examination Centre' to be set up in every district of Haryana

HSSC के चेयरमैन ने आगे बताया कि आयोग द्वारा आयोजित सभी परीक्षा में अभ्यर्थियों के सुविधा के लिए सरकार द्वारा एक विशेष पोर्टल बनाया जाएगा जिसके माध्यम से अभ्यर्थियों को फ्री बस सुविधा प्रदान की जाएगी। हमारी यह कोशिश होगी कि इस सूचना को आपके एडमिट कार्ड पर भी उपलब्ध कराएं। साथ ही प्रदेश का पहला आदर्श परीक्षा केंद्र कुरुक्षेत्र में इसी साल 25 दिसंबर को लोगों को समर्पित होगा।