Haryana : हरियाणा ACB का बड़ा एक्शन, ASI को एक लाख से ज्यादा रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
Jul 9, 2025, 10:36 IST
Haryana News : राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला ने मंगलवार को आरोपी ASI जसबीर सिंह तफतीशी अधिकारी थाना साईबर क्राईम मनसा देवी कॉम्पलैक्स जिला पंचकूला को शिकायतकर्ता से 1,15,000/- रूपये (एक लाख पंद्रह हजार रूपये) नकद रिश्वत लेते हुए थाना साईबर क्राईम मनसा देवी कॉम्पलैक्स जिला पंचकूला से रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि वह सैनेट्री टेªडिंग का प्राईवेट कार्य करता है उसने फरवरी 2024 में Muthoot Finance Company के पास अपना सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया था। इसके उपरान्त उसने सोने को बेचकर लोन उतारने के लिए Cash your Gold Company Sector-20 पंचकूला से सम्पर्क किया। कम्पनी द्वारा दिनांक 12.6.2024 को कुल 5,65,000/-रूपये उसके बैंक खाता में R.T.G.S. के माध्यम से डाल दिये गये। इस राशी के बदले उसे Muthoot FinanceCompany से सोना वापिस लेकर Cash your Gold Company Sector-20 पंचकूला को देना था। इस बारे Cash your Gold Company Sector-20 पंचकूला द्वारा उसके विरूद्ध शिकायत साईबर थाना, गुरूग्राम में कर दी गई।
