Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम में ढाई साल की बच्ची का कत्ल, मां का भी गला कटा

 
Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम में ढाई साल की बच्ची का कत्ल, मां का भी गला कटा
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम शहर में ढाई साल की बच्ची की हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यहां के सेक्टर-9 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूर्या विहार के एक मकान में हत्या हुई है। बच्ची की मां नेहा का भी गला कटा है। अभी ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये वारदात किसने की है।

मिली जानकारी के अनुसार, सूचना मिलने पर सेक्टर-9 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लिया। मृतक बच्ची का नाम अनिका बताया गया है, जबकि उसकी मां नेहा की हालत गंभीर बनी हुई है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-9 थाना SHO अवतार सिंह ने घटना की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।