Haryana : हरियाणा के इस शहर में बनेगी नई Ring Road, मिली मंजूरी, जाम से मिलेगी राहत
Mar 8, 2026, 10:53 IST
Haryana : हरियाणा की साइबर सिटी में ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए जल्द ही एक और नई रिंग रोड बनाई जाएगी। गुरुग्राम के फरुखनगर कस्बे में पिछले कई सालों से चली आ रही रिंग रोड बनाने की मांग अब जल्द ही पूरी होने जा रही है। इस रिंग रोड के निर्माण से लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ विकास की रफ्तार तेज होगी। रिंग रोड बनाने की बात प्रदेश सरकार ने बजट में की है।
आपको बता दें कि लंबे समय से फरुखनगर कस्बे में रिंग रोड बनाने की मांग की जा रही है। वहीं, लोगों ने इसके लिए CM नायब सिंह सैनी, स्थानीय सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह, प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है।
जाम से मिलेगी निजात
सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मपाल, पूर्व पार्षद नीरू शर्मा, राजबीर शर्मा सैदपुर, जीतराम यादव, जेपी यादव, महावीर यादव आदि लोगों ने बताया कि फरुखनगर में बाईपास बनने के बाद जाम से काफी निजात मिलेगी।
