Haryana: हरियाणा के इस जिले में बनेगी नई IMT, लोगों को मिलेगा रोजगार

 
Haryana: हरियाणा के इस जिले में बनेगी नई IMT, लोगों को मिलेगा रोजगार

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के अम्बाला जिले को बड़ी औद्योगिक सौगात मिली है। CM सैनी ने अम्बाला में करीब 1000 एकड़ भूमि पर IMT स्थापित करने को अंतिम मंजूरी दे दी है। 

जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया, जिसमें राज्य के वरिष्ठ अधिकारी और अम्बाला क्षेत्र के किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, बैठक के दौरान किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और आपसी सहमति बनने के बाद IMT परियोजना को हरी झंडी दी गई। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, अब जल्द ही भूमि रजिस्ट्री और आगे की औपचारिक प्रक्रियाएं शुरू की जाएंगी। Haryana News

लोगों को मिलेगा रोजगार

जानकारी के मुताबिक, इस IMT को बनने से अम्बाला और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने CM के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि IMT परियोजना अम्बाला के विकास में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि CM सैनी के नेतृत्व में हरियाणा तेजी से औद्योगिक और आर्थिक प्रगति की ओर बढ़ रहा है। अम्बाला को औद्योगिक मानचित्र पर नई पहचान मिलने से क्षेत्र के समग्र विकास को मजबूती मिलेगी।