Haryana: सिरसा जिले के गांव कुम्हारिया और खेड़ी के बीच भीषण सड़क हादसा, भोडिया खेड़ा निवासी बुआ और भतीजे की मौत
Apr 4, 2026, 21:29 IST
Haryana: हरियाणा के सिरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सिरसा जिले के गांव खेड़ी और कुम्हारिया के बीच सड़क हादसे में फतेहाबाद के गांव भोडिया खेड़ा निवासी बुआ और भतीजे की मौत हो गई। गाड़ी चालक घायल हो गया। घायल को नाथुसरी चोपटा चक में दाखिल करवाया गया।
जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के बुढ़िया खेड़ा निवासी इसराइल पुत्र हाकिम और महबूब पुत्र सतपाल रिटज गाड़ी लेकर अपनी बुआ को लाने के लिए राजस्थान के गांव तेलियां वाली ढाणी गए हुए थे। करीब 3 बजे इसराइल अपनी बुआ को लेकर वापस आते समय गांव कुम्हारिया और खेड़ी के बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर कीकर के पेड़ से टकरा गई।
जिसमें करीब 29 वर्षीय इसरायल और गाड़ी चालक करीब 26 वर्षीय महबूब और इसरायल की बुआ करीब 50 वर्षीय धापा घायल हो गई। राहगिरो ने घायलों को नाथूसरी चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
जहां पर इसराइल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और इसराईल की बुआ धापा को सिरसा रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। गाड़ी चालक महबूब का नाथुसरी चोपटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना नाथुसरी चोपटा थाना पुलिस को दी गई।
