Haryana: हरियाणा-राजस्थान वालों को रोडवेज का बड़ा तोहफा, इस रूट पर नई बस सेवा शुरू 

 
Haryana: हरियाणा-राजस्थान वालों को रोडवेज का बड़ा तोहफा, इस रूट पर नई बस सेवा शुरू 
Haryana: हरियाणा-राजस्थान के बस यात्रियों को हरियाणा रोडवेज ने बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश सरकार पर्यटन और स्थानीय व्यापार को बढ़ाने के लिए नए-नए प्रयास कर रही है। अब हरियाणा रोडवेज के नारनौल डिपो से नारनौल से चित्तौड़गढ़ के बीच सीधी बस सेवा शुरू होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इस नई पहल से दोनो राज्य हरियाणा और राजस्थान के कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल आपस में जुड़ जाएंगे। इससे यात्रियों के साथ- साथ दोनो राज्य के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। Haryana News

मिला परमिट

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा और राजस्थान दोनों राज्यों से परमिट मिल चुका है और अब केवल समय सारणी को लेकर राजस्थान विभाग से बातचीत चल रही है। वार्तालाप पूरी होने के बाद जल्दी सेवाएं शुरू कर दी जाएगी। अब तक यात्रियों को कई शहरों से होते हुए लंबी और असुविधाजनक यात्रा करनी पड़ती थी जिसकी वजह से उनका समय और पैसा ज्यादा खर्च होते थे। Haryana News

नया पर्यटन मार्ग

मिली जानकारी के अनुसार, इस बस सेवा के शुरू होने से पर्यटक अब नारनौल, अलवर, जयपुर, अजमेर और चित्तौड़गढ़ जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि यात्री बिना परेशानी के यहां पहुंच पाएंगे। नारनौल का जलमहल, चोर गुम्बद और अन्य स्थाप्तय धरोहरें जहां पर्यटकों को आकर्षित करती है। जानकारी के मुताबिक, चितौड़गढ़ का भव्य किला, विजय स्तंभ और रानी पद्मिनी से जुड़ा हुआ इतिहास देश- विदेश के यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करते है।