Haryana: हरियाणा की हाइटेक जेल के 7 वार्डर सस्पेंड, DG का बड़ा एक्शन, जाने वजह ?
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा प्रदेश के DG जेल आलोक मित्तल के निर्देश पर की गई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में जेल स्टाफ की गंभीर लापरवाही सामने आई, बता दें कि 2 कैदी जेल से फरार होने में सफल हो गए। सूत्रों के अनुसार, सीनियर अधिकारियों के खिलाफ भी जांच चल रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। इस मामले में जेल विभाग सख्त रुख अपनाए हुए है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जा रहे हैं। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को 2 हवालाती बंदी फरार हो गए। दोनों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के टांडा निवासी 25 साल फैजान और इटावा के मोहल्ला मकसूदपुरा निवासी 22 साल का जाहिद है। दोनों आरोपी रामपुर के आसपास से पकड़े गए हैं। बता दें कि दोनों ऑनलाइन ठगी के मामले में जेल में बंद थे।
