Haryana: हरियाणा कांग्रेस के 6 MLA नहीं जाएंगे हिमाचल, देखें कौनसे-कौनसे विधायक नहीं जाएंगे ?

 
Haryana: हरियाणा कांग्रेस के 6 MLA नहीं जाएंगे हिमाचल, देखें कौनसे-कौनसे विधायक नहीं जाएंगे ?

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर अब कांग्रेस ने कमर कस ली है जिसके चलते अब कांग्रेस विधायकों की आज मीटिंग के बाद किसी अन्य स्थान पर सभी विधायकों को लेकर जाया जा रहा है।

इसी बीच सूचना मिल रही है कि छह विधायक अन्य विधायकों के साथ हिमाचल प्रदेश नहीं जा रहे हैं। जबकि 25 विधायक बसों में सवार होकर हिमाचल प्रदेश के लिए निकल चुके हैं।

इन छह विधायकों में चंद्र प्रकाश, मोहम्मद इलियास, विनेश फौगाट, कुलदीप वत्स, परमवीर सिंह और भूपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल है, जो अन्य विधायकों के साथ हिमाचल प्रदेश नहीं जा रहे हैं।