Haryana: हरियाणा के 5 कांग्रेस विधायकों पर गिर सकती है गाज, क्रॉस वोटिंग मामले में सस्पेंड करने की सिफारिश
Apr 4, 2026, 20:29 IST
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने वाले पांचों विधायकों की रिपोर्ट कांग्रेस की डिसिप्लिनरी एक्शन कमेटी (DAC) ने प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को सौंप दी है। जानकारी के मुताबिक, विधायकों की रिपोर्ट मेल के जरिए राव नरेंद्र को भेजी गई है। रिपोर्ट में पांचों विधायकों को सस्पेंड करने और स्ट्रिक्ट एक्शन लेने की सिफारिश की गई है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इस रिपोर्ट को अब राव नरेंद्र सिंह हाईकमान को फॉरवर्ड करेंगे। इसके बाद आखिरी फैसला हाईकमान का ही होगा। अगर पार्टी इन विधायकों को सस्पेंड करती है तो ऐसी स्थिति में ये विधायक सदन में पार्टी का व्हिप मानने को बाध्य होंगे। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को कमेटी की बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि विधायकों को किस प्रकार सजा दी जाए, ताकि उन्हें खुली छूट भी न मिल सके। कोशिश यही रहे कि ये विधायक न इधर के रहें न उधर के। या मजबूरन खुद ही पार्टी छोड़ जाएं।
