Haryana: हरियाणा में आज 1 अप्रैल से हुए 4 बड़े बदलाव, जाने आम जनता पर कितना पड़ेगा असर ?

 
Haryana: हरियाणा में आज 1 अप्रैल से हुए 4 बड़े बदलाव, जाने आम जनता पर कितना पड़ेगा असर ?
Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में आज 1 अप्रैल से 4 बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले है, जो आम जनता की जिंदगी पर काफी असर डालने वाले है। जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर रेट बढ़ने से प्रदेश में घर-जमीन-फ्लैट खरीदना महंगा होगा। सभी जिलों में 15 से 75% तक कलेक्टर रेट बढ़े हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सरकार का कहना है कि जिन इलाकों में बाजार मूल्य तेजी से बढ़ा और रजिस्ट्रियों की संख्या ज्यादा रही, वहां नए सिरे से मूल्यांकन कर दरें तय की गई हैं। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, नए रेट अपलोड न होने से पहले दिन जिलों में रजिस्ट्रियां प्रभावित हुई हैं। आज पहले कट चुके टोकन पर पुराने रेटों पर ही रजिस्ट्री हो रही हैं। आज के बाद कटने वाले टोकन पर नए रेट पर रजिस्ट्री होंगी।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे से सटे बजघेड़ा गांव में कलेक्टर रेट में 75 % की बढ़ोतरी हुई है। यहां कृषि भूमि का नया रेट सात करोड़ 53 लाख 25 हजार प्रति एकड़ होगा। अभी यहां चार करोड़ 30 लाख 30 हजार रुपए एकड़ के हिसाब से रजिस्ट्रियां हो रही हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, दूसरा, NHAI ने टोल दरों में 5 रुपए से 265 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। सबसे महंगा टोल NH-152D (अंबाला से नारनौल) पर है, जहां कार का एक तरफ का किराया ₹375 हो गया है। खेड़की दौला (गुड़गांव) और चौधरीवास (हिसार) जैसे टोल प्लाजा पर भी दरें बढ़ी हैं।

नए बदलाव से कितना असर...

1- महंगी प्रॉपर्टी

गुरुग्राम, हिसार, अंबाला, पंचकूला, फरीदाबाद समेत कई जिलों में कुछ इलाकों में कलेक्टर रेट 75% तक बढ़ा दिए गए हैं। हिसार में अग्रोहा-अलीपुर क्षेत्र और शहर के अन्य रिहायशी/व्यावसायिक सेक्टरों में 75% तक की बढ़ोतरी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, पंचकूला में सेक्टर 19, 27, 28, 31, 4, 5, 6 में रेजिडेंशियल एरिया में 75% तक कलेक्टर रेट बढ़े हैं। फरीदाबाद में ग्रेटर फरीदाबाद के नीमका और फरीदपुर जैसे क्षेत्रों में भी 75% तक की बढ़ोतरी हुई। यहां सेक्टर-16 कमर्शियल हब के रूप में महंगा हुआ। बहादुरगढ़ की टीचर कॉलोनी, रणजीत कॉलोनी और भगवान कॉलोनी में भी रेट में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।

जानकारी के मुताबिक, वहीं कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में पहले प्रस्तावित 130% बढ़ोतरी को घटाकर 75% तक सीमित किया गया है। सोनीपत, अंबाला, हिसार, पानीपत और करनाल जैसे शहरों में भी व्यावसायिक और आवासीय जमीन की कीमतों में 15% से 75% तक वृद्धि दर्ज की गई है। अंबाला सिटी में सेक्टर-8, 9 व 10 में कलेक्टर रेट सबसे ज्यादा बढ़े हैं। कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद और करनाल रोड क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। Haryana News

2- टोल महंगे

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा में NH-152D (नारनौल-अंबाला रोड): कार (एक तरफ) ₹375, डबल साइड ₹560 कर दिया गया है। वहीं खेड़कीदौला टोल (दिल्ली-गुरुग्राम): कार/जीप के लिए ₹5-₹15 की बढ़ोतरी हुई है। डाहर टोल (रोहतक-कोहाना): कार/जीप के लिए ₹65 से बढ़कर ₹70, हल्के वाहनों के लिए ₹105 से ₹110 हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, वहीं मंथली पास की वार्षिक पास की दरें ₹3 हजार से बढ़कर ₹3075 (₹75 की वृद्धि) की गई हैं। टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वाले स्थानीय निवासियों के लिए पास की सुविधा जारी रहेगी। टोल पर अब कैश भुगतान नहीं लिया जाएगा। Haryana News

3- भर्ती के नियम बदले

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार ने न्यायिक सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा संशोधन करते हुए हरियाणा उच्च न्यायिक सेवा (संशोधन) नियम, 2026 लागू कर दिए हैं। ये नियम 27 मार्च 2026 से प्रभावी हो गए हैं। संशोधित नियमों के तहत अब न्यायिक सेवा में पदों को भरने के लिए प्रमोशन, सीमित प्रतियोगी परीक्षा और सीधी भर्ती का स्पष्ट ढांचा तय किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, नए प्रावधानों के अनुसार 50 % पद मेरिट-कम-सीनियरिटी के आधार पर प्रमोशन से भरे जाएंगे, जबकि 25 % पद सीमित प्रतियोगी परीक्षा और 25 % पद सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे। सीमित प्रतियोगी परीक्षा के जरिए पदोन्नति के लिए न्यूनतम सात वर्ष का अनुभव और 35 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है। Haryana News

4- दूध व प्रोटीन-बार

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार 1 अप्रैल 2026 से 'मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना' के तहत सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को पौष्टिक दूध और प्रोटीन मिल्क बार मिलेगा। इस योजना का उद्देश्य छात्राओं में पोषण की कमी (एनीमिया) को दूर करना है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, छात्राओं को सप्ताह में चार दिन फोर्टिफाइड सुगंधित दूध और दो दिन मिल्क बार मिलेगा। हफ्ते में 4 दिन दूध और 2 दिन प्रोटीन मिल्क बार मिलेगा। योजना के तहत 75 दिन दूध और 75 दिन मिल्क बार वितरित किए जाएंगे।