Haryana: हरियाणा में 590 करोड़ रुपये के घोटाले में 4 गिरफ्तार, सरकार को ऐसे लगी फ्रॉड की भनक

 
4 arrested in Haryana for Rs 590 crore scam
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सरकारी डिपार्टमेंट के खातों में 590 करोड़ रुपए के घोटाले के मामले में ACB ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, इनमें मास्टरमाइंड रिभव ऋषि, अभिषेक सिंगला, अभय व स्वाति शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अभी ACB ने ये खुलासा नहीं किया है इनमें कितने IDFC बैंक के कर्मचारी और कितने बाहरी लोग हैं।

जानकारी के मुताबिक, इस फ्रॉड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सरकार को पिछले साल जुलाई में ही इस गड़बड़ी की भनक लग गई थी। इसे लेकर वित्त विभाग के ACS ने सभी विभागों को लेटर लिखकर अलर्ट भी किया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, चौंकाने वाली बात है कि पंचकूला में मुख्यालय होने के बावजूद 18 सरकारी विभागों के खाते चंडीगढ़ के बैंकों में खोले गए। अब सरकार ने IDFC फर्स्ट बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस को इंपैनल्ड करने की हाई लेवल जांच बैठा दी है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, ACB के सूत्रों के मुताबिक कुछ अफसरों की भूमिका संदेह के घेरे में हैं। सवाल ये है कि पंचकूला में मुख्यालय होने के बावजूद कुछ IAS अफसरों ने चंडीगढ़ के बैंकों में खाते खुलवाने की दिलचस्पी क्यों दिखा रहे थे? क्या इन अफसरों को सीधे तौर पर कोई लाभ मिला? Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इस फ्रॉड पर चल रहे हंगामे के बीच मंगलवार को CM सैनी ने विधानसभा में जानकारी दी कि IDFC फर्स्ट बैंक से ब्याज समेत पूरी रकम की रिकवरी हो गई है।

ACS का वो लेटर, जिसमें इंटरनल ऑडिट को कहा गया…

Haryana News