Haryana : हरियाणा रोडवेज में 347 चालकों की नाैकरी होगी पक्की, महाप्रबधंकों को पत्र जारी

 
347 drivers will get permanent jobs in Haryana Roadways
Haryana : हरियाणा रोडवेज में तैनात अनुबंधित चालकों को स्थायी नाैकरी मिलेगी। ऐसे करीब 347 चालकों को उनकी नियुक्ति तिथि से ही पक्का किया जाएगा। इस निर्णय से संबंधित चालकों को पुरानी पेंशन, पारिवारिक पेंशन जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। राज्य परिवहन विभाग की तरफ से सभी महाप्रबधंकों को पत्र जारी किया है।

राज्य परिवहन विभाग निदेशालय ने पत्र जारी किया है जिसमें सरकार ने 14 जनवरी के आदेशों को वापस लिया है। आदेशों में संबंधित कर्मियों को नियमित करने के आदेश थे जो पत्र भेजा गया है उसमें वरिष्ठ यांत्रिक अभियंता कार अनुभाग और राजकीय केंद्रीय कर्मशाला को भी पत्र भेजकर नए आदेशों से अवगत कराया गया है। इन चालकों को सामान्य भविष्य निधि यानी जीपीएफ का नया खाता भी खोलने के आदेश दिए गए हैं।

इन आदेशों में कहा गया है कि संबंधित चालकों को एसीपी का लाभ भी मिलेगा। निदेशक प्रदीप कुमार के कार्यालय के माध्यम से जारी आदेशों में यह भी कहा गया है कि सभी लाभ 31 अगस्त 2024 तक कल्पित यानी नोशनल के रूप में 1 सितंबर 2024 से वास्तविक रूप में प्रदान किए जाएंगे।