Haryana: बहादुरगढ़ में गणेश विसर्जन के दौरान नहर में डूबे 3 युवक, एक शव बरामद, दो की तलाश जारी 

 
Haryana: बहादुरगढ़ में गणेश विसर्जन के दौरान नहर में डूबे 3 युवक, एक शव बरामद, दो की तलाश जारी 

हरियाणा के बहादुरगढ़ में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां गणेश विसर्जन के दौरान नहर में 3 युवक डूब गए। एक का शव बरामद किया गया है। जबकि 2 युवको की तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ में रोहद गांव के पास से गुजर रही एनसीआर नहर में गणेश विसर्जन के दौरान ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि 24 वर्षीय अजय मूर्ति विसर्जन के लिए नहर में उतरा था। तभी वह डूब गया। अजय को बचाने के लिए शिवकांत और नीतेश भी नहर में कूदे। वह दोनों भी डूब गए। 

कड़ी मशक्कत के बाद नहर से अजय का शव बरामद किया गया। वहीं शिवकांत और नीतेश की तलाश जारी है। तीनों युवक रोहद स्थित टेक फूड प्रोडक्ट कंपनी में काम करते थे। हादसे की सूचना मिलते ही थाना आसौदा प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। नहर में युवकों की तलाश जारी है।