Haryana: हरियाणा के भिवानी में तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 12 घायल
Mar 1, 2026, 14:01 IST
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में भिवानी के नवा धिराणा गांव के पास तेज रफ्तार एक छोटा हाथी (पिकअप) अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। मिली जानकारी के अनुसार, इस भीषण सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई। पुलिस टीम और स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
