Haryana: हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में उतरे, सतीश नांदल ने भरा निर्दलीय पर्चा

Haryana: हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में उतरे, सतीश नांदल ने भरा निर्दलीय पर्चा

Haryana News: हरियाणा राज्यसभा के द्वि–वार्षिक चुनावों के लिए नामित रिटर्निंग ऑफिसर पंकज अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए आज तीन नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने की आज अंतिम तिथि थी, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को की जाएगी।

Haryana: हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में उतरे, सतीश नांदल ने भरा निर्दलीय पर्चा

अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से संजय भाटिया, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से कर्मवीर सिंह बौद्ध तथा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सतीश नांदल ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि उम्मीदवार 9 मार्च तक अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक हरियाणा विधानसभा सचिवालय के कमेटी रूम में होगा।

Haryana: हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में उतरे, सतीश नांदल ने भरा निर्दलीय पर्चा

हरियाणा राज्यसभा के द्वि – वार्षिक चुनावों के लिए नामित रिटर्निंग ऑफिसर पंकज अग्रवाल को 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से कर्मवीर बौद्ध अपना नामांकन पत्र देते हुए। साथ में हैं पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला, विधायक  आफताब अहमद व अन्य गणमान्य।

हरियाणा राज्यसभा के द्वि–वार्षिक चुनावों के लिए नामित रिटर्निंग ऑफिसर पंकज अग्रवाल को 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सतीश नांदल अपना नामांकन पत्र देते हुए। साथ में हैं विधायक श्रीमती सावित्री जिंदल व देवेंद्र कादियान।