Haryana : हरियाणा के इस जिले में 26 कॉलोनियां होंगी वैध, जानें क्या होते हैं फायदे?

 
26 colonies will be legalized in this district of Haryana
Haryana : हरियाणा के करनाल वासियों के लिए एक खुशी की खबर आई है। यहां शहर की 26 अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। आपको बता दें कि विधानसभा सत्र के दौरान निकाय मंत्री विपुल गोयल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इन कॉलोनियों से संबंधित प्रस्ताव विभाग के पास विचाराधीन हैं और सरकार जल्द ही इस पर अपन फैसला सुनाएगी।

जल्द ही अधिसूचना होगी जारी  

उन्होंने कहा कि दो महीने के भीतर इस मामले में अंतिम फैसला लेकर अधिसूचना जारी की जाएगी। वहीं, करनाल विधायक जगमोहन आनंद ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा था कि पहले से वैध घोषित कॉलोनियों के बीच कुछ खसरा नंबर और 28 नई कॉलोनियां अब भी वैधीकरण से बाहर हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

मंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है और लोगों को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

जानें कॉलोनी वैध होने के फायदे

मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि वैध होने के बाद प्लॉट/मकान की रजिस्ट्री, म्यूटेशन आदि कानूनी रूप से मान्य हो जाते हैं। किसी विवाद की स्थिति में मालिकाना हक मजबूत होता है। वहीं वैध कॉलोनी में बने मकानों पर बैंक या वित्तीय संस्थानों से आसानी से होम लोन और अन्य सुविधाएं मिलती हैं।

सीएक अलावा बिजली, पानी, सीवर, सड़क, स्ट्रीट लाइट जैसी नगर निगम या सरकारी मूलभूत सुविधाएं आसानी से मिलती हैं। साथ ही अनियमित कॉलोनी में संपत्ति का दाम कम होता है, लेकिन वैध होने के बाद प्लॉट और मकान का मार्केट वैल्यू बढ़ जाता है। नगर निगम या विकास प्राधिकरण कॉलोनी में पार्क, स्कूल, सामुदायिक केंद्र और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करते हैं।