Haryana: हरियाणा के हांसी में व्यापारी से 2 युवकों ने मांगी ₹50 लाख की रंगदारी, 2 घंटे में ही पुलिस ने दोनों को पकड़ा
मिली जानकारी के अनुसार, दुकान मालिक के मुताबिक, पर्लिची में लिखा था- लाला, 50 लाख की फिरौती है, एक दिन का टाइम है, बाकी काम मेरा है”। पर्ची में बासु उर्फ अनुराग और हिमांशु नाम लिखे हुए बताए जा रहे हैं। इसके बाद दुकान संचालक ने तुरंत व्यापार संगठन के प्रधान और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, वारदात के बाद व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए थे। एक व्यापारी ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी को कहा कि ऐसी घटना आपकी मौजूदगी में हुई है। आरोप है कि पुलिसवाले ने जवाब दिया कि हम क्या हर दुकान के आगे कुर्सी डाल कर बैठ जाएं। पुलिस कर्मी के इस व्यवहार से आक्रोशित व्यापारियों ने दुकान के बाहर धरना दिया। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद पुलिस ने कई टीमें दौड़ाई और दो घंटे की मशक्कत के बाद पर्ची फेंकने वाले दोनों बदमाशों को दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक, दोनों की एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें बाइक पर आने और पर्ची फेंकने के बाद फरार होते दिख रहे है। Haryana News

SP बोले
जानकारी के मुताबिक, हांसी SP अमित यशवर्धन के अनुसार CIA नारनौंद की टीम ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर ली। आरेापियों के नाम अनुराग और हिमांशु है। ये कौन है, कहां के रहने वाले है और किस गैंग से जुड़े है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिसके बाद मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
