Haryana: हरियाणा के सूरजकुंड मेला हादसे में 2 लोग गिरफ्तार, CM ने दिए ये सख्त निर्देश 

 
Haryana: हरियाणा के सूरजकुंड मेला हादसे में 2 लोग गिरफ्तार, CM ने दिए ये सख्त निर्देश 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में शनिवार को सुनामी झूला गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में पलवल जिले के चांदहट थाने के SHO जगदीश प्रसाद की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, घायलों का निजी और बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में सूरजकुंड थाना पुलिस ने हिमाचल फन फेयर कंपनी के मालिक मोहम्मद शाकिर समेत अन्य पर गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मोहम्मद शाकिर (सिरमौर, हिमाचल) और नितेश (मेरठ, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है और झूला परिसर को बंद करा दिया गया है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, रविवार को बादशाह खान सिविल अस्पताल में मृतक इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के शव का पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्हें शहीद का दर्जा मिलेगा। मिली जानकारी के अनुसार, DC अजय सिंघल ने बताया कि उनके परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। Haryana News

वहीं, CM सैनी ने घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं।