Haryana: हरियाणा में 194 KM लंबी नई रेल लाइन को मंजूरी, इन 5 जिलों से होकर गुजरेगी
मिली जानकारी के अनुसार, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह परियोजना दिल्ली से जम्मू तक रणनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण होगी। हरियाणा में यह लाइन अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत से होकर गुजरेगी। 32 रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं को उन्नत किया जाएगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना को 4 वर्षों में इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि मौजूदा रेल लाइन के साथ-साथ रेलवे की काफी जमीन इसके लिए इस्तेमाल होगी।
क्या-क्या फायदे होंगे
मिली जानकारी के अनुसार, इस दिल्ली-अंबाला रेल परियोजना के तहत एक मुख्य पुल और 28 अन्य पुलों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही रास्ते में पड़ने वाले पुराने पुलों का पुनर्निर्माण भी करना होगा। परियोजना पूरी होने के बाद 43 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन रुकेगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, परियोजना पूरी होने के बाद दिल्ली से पंजाब और आगे जम्मू तक कनेक्टिविटी में सुधार होगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, रणनीतिक लिहाज से यह जरूरी भी है। ये मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे ट्रैफिक करने और भीड़भाड़ को कम करेगी। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, यह परियोजना उन परियोजनाओं में से एक थी, जिन्हें PM मोदी की अध्यक्षता में साउथ ब्लॉक कार्यालय में हुई पिछली कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई थी। इससे पहले कि सरकार ने औपनिवेशिक काल के परिसरों को खाली कर दिया और सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन में स्थानांतरित हो गई।
