Haryana: हरियाणा में नगर निगम के 160 करोड़ गबन मामले में स्वाति तोमर का सरेंडर, आज कोर्ट में पेशी
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पंचकूला में एक निजी बैंक में नगर निगम के 160 करोड रुपये के गबन मामले में आरोपी स्वाति तोमर ने ACB मुख्यालय में सरेंडर कर दिया। आज स्वाति तोमर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-23 में स्वाति अपने वकील के साथ सरेंडर करने आई थी। स्वाति के खाते में 30 करोड़ से अधिक रुपये डाले गए थे।
मिली जानकारी के अनुसार, स्वाति के वकील नीरज ने बताया कि उनके क्लाइंट को विश्वास में लेकर और सब ठेकेदार बनाकर इसे ब्लैंक चेक लिए गए। उन्होंने बताया कि आज विजिलेंस के समक्ष पेश होकर स्वाति ने सरेंडर किया है और जांच में सहयोग करने की बात भी गई है।
वकील नीरज ने दावे के साथ बताया की 30 से 35 करोड रुपए स्वाति तोमर के खाते में आए थे, साथ में आरोपियों ने स्वाति को बताया था कि सारा पैसा व्हाइट है और फिर ब्लैंक चेक दिए गए।
जानकारी के मुताबिक, वकील नीरज ने बताया की मेरी क्लाइंट कहीं भी अंडरग्राउंड नहीं थी। जब उन्हें लगा कि इस केस में वकील हूं तो मेरे से संपर्क किया और सरेंडर करने की बात कही। वकील नीरज ने बताया की जो भी पैसा आया स्वाति के खाते में आया था वो 20 मिनट से ज्यादा नहीं रुका।
कितने गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार को पंचकूला नगर निगम के तत्कालीन सीनियर अकाउंट ऑफिसर विकास कौशिक को गिरफ्तार किया था। आरोपी विकास कौशिक बतौर सेक्शन ऑफिसर नगर निगम पंचकूला में तैनात था। आरोपी ने तत्कालीन आयुक्त सुमिधा कटारिया IAS, तत्कालीन सीनियर अकाउंट ऑफिसर सुशील कुमार के जाली हस्ताक्षर किए थे।
जानकारी के मुताबिक, इससे पहले, दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें बैंक की ब्रांच का रिलेशनशिप मैनेजर और एक अन्य आरोपी शामिल है।
मामले से जुड़े सवाल
20 मिनट के लिए स्वाति के अकाउंट में पैसा आया और फिर दूसरे अकाउंट में चला गया - वकील
पैसा किस अकाउंट में गया यह जांच का विषय- वकील
मनी ट्रेल कि गुत्थी को हल करना ACB के बना चुनौती ?
इसी मामले में करीब डेढ साल पहले मृत व्यक्ति का अकाउंट भी इसी तर्ज पर इस्तेमाल होते रहने कि जानकारी भी आई सामने !
बडा सवाल किसने बनाया “मनी लॉड्रिंग” का यह पूरा प्लान ?
