Haryana : हरियाणा में 13 IAS अफसर होंगे रिटायर, लिस्ट में इन अधिकारियों के नाम शामिल; यहां देखें
Haryana : हरियाणा के IAS अधिकारियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। नए साल 2026 में राज्य के 13 वरिष्ठ IAS अधिकारी रिटायर्ड होने जा रहे हैं। रिटायर्ड लिस्ट में एक साल का सेवा विस्तार पा चुके मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के साथ-साथ कई सीनियर अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
ये IAS अधिकारी होंगे रिटायर्ड
बता दें कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में वरिष्ठ आईएएस सुधीर राजपाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के राजा शेखर वुंडरू और अरुण कुमार गुप्ता, केंद्र सरकार में सचिव अभिलक्ष लिखी तथा प्रधान सचिव स्तर के डी. सुरेश शामिल हैं। अरुण कुमार गुप्ता वर्तमान में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा 2005 बैच के आईएएस रमेश चंद्र बिधान 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
IAS कैडर के 225 पद स्वीकृत
राज्य में इस समय आईएएस कैडर के 225 पद स्वीकृत हैं, लेकिन केवल 183 अधिकारी ही कार्यरत हैं। यानी पहले से ही 42 पद खाली हैं। वहीं 12 आईएएस अधिकारी केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर हैं। हाल ही में हरियाणा को 6 नए आईएएस मिले हैं, लेकिन 13 अधिकारियों के रिटायर होने से स्थिति और गंभीर हो सकती है।
