Haryana : हरियाणा में 1.12 लाख BPL कार्ड रद्द, वर्ष 2024 से 2026 तक ब्योरा आया सामने
Feb 24, 2026, 09:46 IST
Haryana : खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने बताया कि हरियाणा में करीब 1.12 लाख बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) कार्ड जनवरी से 2024 से जनवरी 2026 तक काटे गए। इसी तरह से एएवाई (अंत्योदय अन्न योजना) श्रेणी के करीब 7030 कार्ड भी रद किए गए हैं। कैथल के कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला के सवाल पर आवेदन और रद्द किए गए कार्डां का ब्योरा दिया। नागर ने जवाब देते हुए वर्ष 2024 से वर्ष 2026 तक प्रत्येक छह-छह माह का ब्योरा दिया है।
उन्होंने कहा कि जनवरी 2023 से राशन वितरण के ब्योरे को पीपीपी यानी परिवार पहचान पत्र के साथ जोड़ा गया है। आवेदन के बाद अब कोई भी मामला लंबित नहीं है। यह भी बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बना दी है और खास श्रेणी यानी एवाईवाई या बीपीएल के तहत प्रो-एक्टिव हक पीपीपी के डाटा में स्वत: ही आ जाता है।
