Haryana: हरियाणा में सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा ड्यूटी में कौताही के चलते 07 पर्यवेक्षक कार्यभार मुक्त, 30 मामले दर्ज
यह जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि अध्यक्ष के उडऩदस्ते द्वारा जिला-भिवानी, चरखी-दादरी व झज्जर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां जिला चरखी दादरी में 01 व भिवानी में 02 अनुचित साधन प्रयोग के केस पकड़े।
इसके अतिरिक्त अध्यक्ष के उडनदस्ते द्वारा परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., लडरावन(झज्जर) में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लगभग सभी कमरों में परीक्षार्थियों द्वारा सभी कोड के छोटे प्रश्र हल करवाए गए हैं। कुछ परीक्षार्थियों द्वारा प्रश्र पत्र पर भी उत्तर अंकित किए हुए थे। केन्द्र अधीक्षक के साथ पर्यवेक्षक अमला भी पूरे मामले में शामिल पाया गया। केन्द्र अधीक्षक द्वारा लिपिक की नियुक्ति की कोई स्वीकृति नहीं पाई गई तथा केन्द्र पर काफी अनियमितताए भी पाई गई।
उन्होंने आगे बताया कि बोर्ड उपाध्यक्ष श्री सतीश शाहपुर द्वारा स्वयं व उनके उडनदस्ते द्वारा जिला कुरूक्षेत्र व यमुनानगर के परीक्षा केन्द्रों की जांच की तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया,जहां परीक्षा शान्तिपूर्वक चल रही थी। उन्होंने बताया कि बोर्ड सचिव के उडऩदस्ते द्वारा जीन्द के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जहां परीक्षा नकल रहित सुव्यवस्थित ढ़ंग से संचालित हो रही थी।
उन्होंने बताया कि भिवानी से संचालित आरएएफ-07 द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला कैथल के परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., पाडला-01 (बी-1) पर कमरा नं० 10 में एक परीक्षार्थी के मोबाइल में प्रश्र पत्र की फोटो पाई गई, जिस कारण परीक्षार्थी का अनुचित साधन प्रयोग का केस दर्ज करते हुए केन्द्र अधीक्षक को प्राथमिकी दर्ज करवाने के निर्देश दे दिए गए है तथा केन्द्र पर नियुक्त पर्यवेक्षक श्री नरेश कुमार,टीजीटी, सामाजिक, रा.व.मा.वि., कठवाड़ को परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त कर दिया।
उन्होंने आगे बताया कि उप-मण्डल प्रश्र पत्र उडनदस्ता पटौदी द्वारा परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., पंचगांव पर नियुक्त पर्यवेक्षक श्री वरूण यादव,टीजीटी, अंग्रेजी अध्यापक, रा.व.मा.वि., नानूकलां व श्री रणजीत सिंह, टीजीटी सामाजिक विज्ञान अध्यापक, रा.व.मा.वि., बाघनकी को एवं नियन्त्रण कक्ष पानीपत से संचालित अध्यक्ष विशेष उडनदस्ता-03 द्वारा परीक्षा केन्द्र रा.क.व.मा.वि., बरवाला-01 पर नियुक्त श्री जसविन्द्र सिंह, पीटीआई, रा.उ.वि., मनक टाबरा तथा नियन्त्रण कक्ष गुरूग्राम से संचालित अध्यक्ष विशेष उडनदस्ता-02 द्वारा परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., नथुपुर पर नियुक्त पर्यवेक्षक श्री अजय कुमार, टीजीटी विज्ञान, रा.व.मा.वि., बेगमपुर को परीक्षा ड्यूटी में कौताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया।
उन्होंने आगे बताया अध्यक्ष विशेष आरएएफ उडनदस्ते द्वारा परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., फरमाना-03 पर नियुक्त पर्यवेक्षक श्री अनिल कुमार , पीटीआई, रा.उ.वि.,नकलोई व श्री सोमबीर सिंह मलिक,पीआरटी, रा.क.प्रा.वि., छोटा खाण्डा को डयूटी में कौताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त परीक्षा केन्द्र सरस्वती विद्या व.मा.वि., कटवाल की 300 मीटर की परीधि में एलजीपीएस विद्यालय की 03 अध्यापिकाओं के पास आज की परीक्षा से संबंधित सामग्री एवं मोबाइल बरामद होने के कारण सभी संबंन्धित के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने हेतु केन्द्र अधीक्षक को निर्देशित किया गया। प्रदेशभर में गठित अन्य उडनदस्तो द्वारा 27 अनुचित साधन के केस पकड़े। 07 मार्च को संचालित होने वाली सैकेण्डरी की ऐच्छिक विषयों तथा डी.एल.एड. (रि-अपीयर) की परीक्षा में 219023 परीक्षार्थी /छात्र-अध्यापक प्रविष्ट होंगे।
