जानकारी के मुताबिक, यह आदेश भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है। लिस्ट में तीन एचसीएस अधिकारी सुमिता, आसमा और महावीर के नाम थे, हालांकि ये तीनों सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इनके बारे में UPSC की ओर से अलग से पत्र जारी होगा।
- विवेक पदम सिंह
-डॉ. मुनीश नागपाल
-महेंद्र पाल
-सतपाल शर्मा
-सुशील कुमार
-वर्षा खांगवाल
-वीरेंद्र सिंह सहरावत
-सत्येन्द्र दूहन
- मनिता मलिक
- सतबीर सिंह
- अमृता सिंह
-योगेश कुमार
-वंदना दिसोदिया
-जयदीप कुमार
-समवर्तक सिंह खांगवाल
9 HCS को इस वजह से नहीं मिल पाया प्रमोशन
बता दें कि हरियाणा की सरकार ने 27 HCS की पदोन्नति के लिए सूची संघ लोक सेवा आयोग को भेजी थी। वर्तमान में 9 HCS के केस लंबित होने के कारण पदोन्नति नहीं मिल सकी है। उन्हें 31 दिसंबर 2025 तक चार्जशीट रद्द करवाने का अवसर मिला है। इस अवधि तक जिनके चार्जशीट रद्द हो जाएंगी, तो उन्हें पदोन्नति मिलेगी। ये सभी साल 2002 बैच के अधिकारी हैं। हरियाणा में अब 169 के बजाय 184 IAS अधिकारी हो गए हैं।
