हरियाणा में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि: इन जिलों में बिगड़ा मौसम, IMD का यलो अलर्ट जारी

 
हरियाणा में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि: इन जिलों में बिगड़ा मौसम, IMD का यलो अलर्ट जारी
Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। हरियाणा के कई जिलों में बारिश का माहौल बना हुआ है और कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रही है। हरियाणा में लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई है। हरियाणा में आज शुक्रवार दोपहर बाद मौसम बदल गया। 

आज शुक्रवार दोपहर बाद हिसार, सिरसा, कैथल, भिवानी, पानीपत और सोनीपत में तेज बारिश हुई। हांसी, सिरसा के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। Haryana Weather 

पानीपत के इसराना में अनाज मंडी में खुले में रखा गेहूं भीग गया। अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए हैं और कई जगह आंधी भी चली।

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, सोनीपत, झज्जर और महेंद्रगढ़ में बारिश और आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है। Haryana Weather 

वहीं, अगर गर्मी की बात करें तो गुरुवार को हरियाणा के 10 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। सबसे ज्यादा तापमान नारनौल में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिन का तापमान

राज्य में झुलसाने वाली गर्मी शुरू हो गई है। गुरुवार को दिन का पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा। Haryana Weather 

रात का तापमान

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। औसतन 0.7°C की वृद्धि के साथ कई जिलों में रातें गर्म होने लगी हैं। Haryana Weather 

कुछ क्षेत्रों में राहत बनी हुई है। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज हुआ, जिससे हल्की ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बादल और तेज हवाओं के कारण रात के तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।