हरियाणा के हिसार में ओलावृष्टि, इन जिलों में रेड अलर्ट; इतने दिन खराब रहेगा मौसम 

 
हरियाणा के हिसार में ओलावृष्टि, इन जिलों में रेड अलर्ट; इतने दिन खराब रहेगा मौसम 
Naya Haryana, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। हरियाणा में सोमवार रात को हिसार में तेज बारिश हुई। जानकारी के मुताबिक, आदमपुर, अग्रोहा, बरवाला, किरमारा, खेदड़ एरिया में ओले भी गिरे।

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने सिरसा और फतेहाबाद में बारिश के साथ ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, हांसी, भिवानी और जींद में भी बारिश की संभावना है। Haryana Weather

जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात हिसार, भिवानी, सिरसा और महेंद्रगढ़ में बारिश के साथ ओले भी गिरे। पानीपत, गुरुग्राम, नारनौल, फतेहाबाद और जींद में तेज बारिश हुई। इसके चलते औसत अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। Haryana Weather

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अगले दो दिन मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

तेज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज सोमवार से कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, बिजली चमकने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया है। Haryana Weather

जानकारी के मुताबिक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र और करनाल सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जबकि अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। Haryana Weather

6 तक ऐसा ही रहेगा मौसम

बारिश और तेज हवाओं के चलते प्रदेशभर में गर्मी का असर फिलहाल कम रहेगा, जिससे लोगों को मई माह की शुरुआत में राहत महसूस हो रही है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 6 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।