हरियाणा के इन जिलों में तूफानी बारिश के साथ ओलावृष्टि, 2 मई से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
इसके अलावा गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, अंबाला और पंचकूला समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 अप्रैल के बाद 2 से 5 मई तक भी प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और आंधी की संभावना जताई गई है। Haryana Weather
मौसम विशेषज्ञों ने किसानों और आम नागरिकों को सलाह दी है कि वे तेज आंधी, बिजली गिरने और बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहें। खुले स्थानों पर सावधानी बरतने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है। मौसम के इस बदलाव से आने वाले दिनों में हरियाणा में गर्मी और राहत के बीच उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। Haryana Weather
न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी
प्रदेश में न्यूनतम तापमान में औसतन 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि यह सामान्य स्तर के आसपास बना रहा। गुरुवार को प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस सोनीपत में रिकॉर्ड किया गया। भिवानी में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Haryana Weather
सामान्य से कम तापमान
बुधवार को अनेक इलाकों में हुई बारिश और बूंदाबांदी की वजह से प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान में आई इस गिरावट की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से हल्की राहत मिली। Haryana Weather
कल बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी संभव है। फिर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में दोबारा गिरावट आ सकती है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा।
