Gurugram Metro:हरियाणा के गुरुग्राम वासियों के लिए खुशखबरी, एक और नए रूट पर मेट्रो विस्तार को मिली मंजूरी

 
Haryana news
 
Gurugram Metro: हरियाणा के गुरुग्राम वासियों के लिए अच्छी खबर है। गुरुग्राम में सार्वजनिक परिवहव कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भोंडसी इलाके के लिए मेट्रो का विस्तार होगा। सरकार ने भोंडसी तक मेट्रो प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है।
बता दें कि इस प्रोजेक्ट के लिए मेसर्स राइट्स को कंसल्टेंट नियुक्त किया गया है। भोंडसी तक मेट्रो आने के बाद इस प्रोजेक्ट को सोहना तक विस्तार किए जाने की संभावना जगी है। स्थानीय लोगों ने भोंडसी तक मेट्रो विस्तार परियोजना को मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री सैनी का आभार व्यक्ति किया है।
विधायक ने उठाई थी मांग
सोहना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक तेजपाल तंवर ने विधानसभा के बजट सत्र में इस मामले को उठाते हुए सोहना तक मेट्रो विस्तार करने की मांग की थी। उनके सवाल का जवाब देते हुए हरियाणा सरकार ने कहा कि सोहना कनेक्टिविटी पर फैसला एक फिजिबिलिटी रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा। मेट्रो का विस्तार भविष्य के रेजिडेंशियल और आर्थिक विकास के लिए जरूरी है। भोंडसी तक मेट्रो आने से इस इलाके का आर्थिक और सामाजिक विकास नई रफ्तार पकड़ेगा।