Gurugram Metro: गुरुग्राम वासियों के लिए खुशखबरी, अब हर 2 मिनट में मिलेगा मेट्रो सेवा का लाभ
Feb 22, 2026, 09:10 IST
Gurugram Metro: हरियाणा के गुरुग्राम वालों के लिए अच्छी खबर है। शहर में मेट्रो विस्तार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट जमीनी रफ्तार पकड़ चुका है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने इस प्रोजेक्ट के पहले चरण के लिए 84 कोच खरीदने की तैयारी शुरु कर दी है।
GMRL के एक अधिकारी के अनुसार हर मेट्रो ट्रेन में 3 से 6 कोच होंगे और स्पीड क्षमता 80 km प्रति घंटा होगी। इसके साथ ही ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट के दूसरे चरण में 9 स्टेशनों के निर्माण को लेकर जमीन चिह्नित कर ली गई है।
पीक आवर्स में फटाफट मिलेगी सुविधा
अब पीक आवर्स के दौरान हर 2 मिनट में मेट्रो सेवा का लाभ मिलेगा। इस प्रोजेक्ट को तीन चरणों में विभाजित किया जा रहा है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर सेक्टर 9 तक और दूसरे चरण में सेक्टर 9 से DLF साइबर सिटी तक मेट्रो का निर्माण होगा। जबकि तीसरे चरण में सेक्टर 33 में मेट्रो डिपो तैयार किया जाएगा।
