Gurugram Metro: गुरुग्राम वासियों के लिए खुशखबरी, अब हर 2 मिनट में मिलेगा मेट्रो सेवा का लाभ
GMRL के एक अधिकारी के अनुसार हर मेट्रो ट्रेन में 3 से 6 कोच होंगे और स्पीड क्षमता 80 km प्रति घंटा होगी। इसके साथ ही ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट के दूसरे चरण में 9 स्टेशनों के निर्माण को लेकर जमीन चिह्नित कर ली गई है।
पीक आवर्स में फटाफट मिलेगी सुविधा
अब पीक आवर्स के दौरान हर 2 मिनट में मेट्रो सेवा का लाभ मिलेगा। इस प्रोजेक्ट को तीन चरणों में विभाजित किया जा रहा है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर सेक्टर 9 तक और दूसरे चरण में सेक्टर 9 से DLF साइबर सिटी तक मेट्रो का निर्माण होगा। जबकि तीसरे चरण में सेक्टर 33 में मेट्रो डिपो तैयार किया जाएगा।
इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन
जिन जगहों पर स्टेशन बनेंगे उनमें मिलेनियम सिटी सेंटर, सेक्टर 45, साइबर पार्क, सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार (Phase 4, 5 व 6), बसई गांव, सेक्टर 9, पालम विहार और साइबर सिटी स्टेशन शामिल हैं। बसई गांव से सेक्टर-101 तक एक अलग लाइन बिछाई जाएगी। सेक्टर 5 से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को जोड़ने की योजना बनाई गई है।
