Gujarat News: बेटे की मौत के बाद पिता ने शव के साथ दफनाई बाइक, वजह जानकर आपके भी निकल जाएंगे आसू
Jun 11, 2025, 08:21 IST
Gujarat News: गुजरात के नडियाद के पास स्थित उत्तर्संडा गांव से बेहद मार्मिक घटना देखने को मिली है। यहां सड़क हादसे में क्रिश परमार (18) नाम के एक लड़के की सड़क हादसे में मौत हो गई है। क्रिश की मौत के बाद उसके परिवार ने उसे उसकी बाइक को भी उसके साथ में दफनाया। जिसकी पूरे गांव में चर्चा हो रही है और जो भी इस घटना के बारे में सुन रहा है, वो ही भावुक हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, क्रिश के परिजनों का कहना है कि उनका बेटा अपनी बाइक से बहुत प्यार करता था। जिसके चलते उसकी बाइक को भी उसके साथ ही दफना दिया गया है। परिवार के इस फैसले से वहां मौजूद हर किसी की आंख में आंसू भर आए। इकलौता बेटा था क्रिश खबरों की मानें, तो क्रिश परमार के पिता का नाम संजयभाई सुलेमानभाई परमार है। वह अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की थी और आगे बीएसीए की पढ़ाई करने की तैयारी कर रहा था। 26 मई को हुआ था क्रिश परमार का एक्सिडेंट खबरों की मानें, तो 26 मई को क्रिश परमार आणंद स्थित कॉलेज में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने गया था। लौटते समय रात करीब 8 बजे उसकी बाइक की टक्कर एक ट्रैक्टर ट्रॉली से हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि क्रिश के सिर में गंभीर चोटें आई। उसे आनन-फानन में लंभवेल रोड के एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां इलाज के 12 दिन बाद उसकी मौत हो गई बताया जा रहा है कि क्रिश परमार के अंतिम संस्कार के दौरान उसके कपड़े, जूते और चश्मे को भी उसके साथ ही दफनाया गया। क्या बोले पिता खबरों की मानें, तो क्रिश के पिता संजयभाई परमार का कहना है कि उनके बेटे का बाइक चलाने का शौक था। उनके पास कार भी थी, लेकिन वह हमेशा बाइक से ही घूमना ज्यादा पसंद करता था। इसलिए वो चाहते थे कि उसकी पसंदीदा चीजें मरने के बाद भी उसके साथ ही रहे। इसलिए उन्होंने उसकी बाइक को भी उसके साथ ही दफना दिया।
