हरियाणा में ग्रुप डी कर्मचारियों को मिलेंगे 27 हजार रुपये एडवांस, जल्दी करें ये काम
मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार इच्छुक कर्मचारी सात मई तक निर्धारित आवेदन फार्म भरकर अकाउंट्स एंड पार्टीशन ब्रांच में जमा करा सकते हैं। आवेदन शाम चार से पांच बजे के बीच ही स्वीकार किए जाएंगे। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन फार्म मुख्य सचिवालय की वेबसाइट www.csharyana.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। अग्रिम की पूरी राशि किस्तों में वसूल ली जाएगी। अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारी की सिफारिश पर ही यह अग्रिम दिया जाएगा। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी दोनों सरकारी नौकरी में होने पर केवल एक को ही यह लाभ मिलेगा। डेपुटेशन पर गए कर्मचारियों, वर्क-चार्ज्ड, कंटिंजेंट, दैनिक मजदूरों और अनुबंध कर्मचारियों को यह सुविधा नहीं मिलेगी। अग्रिम लेने के एक माह के अंदर कर्मचारी को प्रमाणपत्र देना होगा कि राशि गेहूं खरीदने में ही खर्च की गई है।
