Greenfield Project: एक सितंबर से खुल रहा ये एक्सप्रेसवे, दिल्ली वाले सीधा पहुंचेंगे हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़ एयरपोर्ट वाली रोड पर नहीं लगेगा जाम
Jul 5, 2025, 17:02 IST
Greenfield Project: पंजाब के मोहाली के लोगों के लिए अच्छी खबर है। 1 सिंतबर से चंडीगढ़ एयरपोर्ट रोड पर जाम कुछ कम हो सकता है, क्योंकि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का हिस्सा, जो हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की ओर जाने वाले दिल्ली यातायात के लिए एक वैकल्पिक मार्ग के रूप में काम करेगी। इसे खोल दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, NHAI के एक अधिकारी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का 93 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और बाकी काम अगस्त के आखिरी हफ्ते तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि हालांकि, हमारी डेडलाइन जून थी, लेकिन हम 1 सितंबर तक सड़क को आम लोगों के लिए खोल पाएंगे।"
