Haryana news : हरियाणा में HKRN कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के तहत सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और स्वायत्त संस्थानों में लगे 1.20 लाख कर्मचारियों का सरकार वेतन बढ़ाने की तैयारी में है। मिली जानकारी के अनुसार, युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रस्ताव पर वित्त विभाग और मानव संसाधन विभाग ने भी मुहर लगा दी है। CM सैनी इसे पहले ही सैद्धांतिक मंजूरी दे चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक, अब HKRNL के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की ओर से कभी भी वेतन बढ़ोतरी के आदेश जारी किए जा सकते हैं। HKRNL द्वारा निर्धारित जिलों की श्रेणियों और कर्मचारियों के लेवल और अनुभव के आधार पर यह बढ़ोतरी 820 रुपये से 1540 रुपये तक मासिक होगी।
जैसा की बताया जा रहा है की एक जुलाई से संशोधित वेतन लागू होगा। इसके अनुसार प्रथम कैटेगरी के जिलों में लेवल-1 के पांच साल तक के अनुभव वाले कर्मचारियों को 21 हजार 950, दस साल तक पुराने कर्मचारियों को 24 हजार 150 और इससे अधिक अनुभव वाले कर्मचारियों को 26 हजार 340 रुपये मिलेंगे।
लेवल-2 में वेतन की दरें क्रमश: 25 हजार 830, 28 हजार 420 और 31 हजार रुपये तथा लेवल-3 में क्रमश: 26 हजार 570, 29 हजार 230 और 31 हजार 890 रुपये रखी गई हैं।
इसके अलावा, दूसरी कैटेगरी के जिलों में लेवल-1 में पांच साल तक अनुभव वाले कर्मचारियों को 19 हजार 380, दस साल तक के अनुभव पर 21 हजार 320 और इससे अधिक अनुभवी कर्मचारियों को 23 हजार 260 रुपये दिए जाएंगे। लेवल-2 में यह पारिश्रमिक क्रमश: 23 हजार 160, 25 हजार 480 और 27 हजार 800 रुपये तथा लेवल-3 में 23 हजार 940, 26 हजार 340 और 28 हजार 730 रुपये होगा।
जानकारी के मुताबिक, तृतीय श्रेणी जिलों में लेवल-1 कर्मचारियों को पांच साल के अनुभव पर 17 हजार 910, दस साल तक के अनुभव पर 19 हजार 700 तथा इससे अधिक अनुभवी कर्मचारियों को 21 हजार 500 रुपये दिए जाएंगे। लेवल-2 कर्मचारियों के लिए पारिश्रमिक की दरें क्रमश: 21 हजार 840, 24 हजार और 26 हजार 210 तथा लेवल-3 कर्मचारियों के लिए 22 हजार 530, 24 हजार 790 और 27 हजार 40 रुपये रखी गई हैं।
पहली श्रेणी के जिलों में गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, सोनीपत, दिल्ली और चंडीगढ़, दूसरी श्रेणी में पानीपत, झज्जर, पलवल, करनाल, अंबाला, हिसार, रोहतक, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, भिवानी और जींद तथा तीसरी श्रेणी में महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, सिरसा, नूंह और चरखी दादरी शामिल हैं।
